1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव, बोले- मोदी जी आपने गुजरात को इतना विकसित किया, तो बिहार से इतनी बेरुखी क्यूं?

राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव, बोले- मोदी जी आपने गुजरात को इतना विकसित किया, तो बिहार से इतनी बेरुखी क्यूं?

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव (RJD candidate Khesari Lal Yadav) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तारीफ वाले अपने वायरल वीडियो को लेकर अब उन्होंने सफाई दी है। कहा कि वह आज भी पीएम मोदी की इज्जत करते हैं, लेकिन बिहार के विकास को लेकर उनकी गंभीर आपत्तियां हैं।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव (RJD candidate Khesari Lal Yadav) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तारीफ वाले अपने वायरल वीडियो को लेकर अब उन्होंने सफाई दी है। कहा कि वह आज भी पीएम मोदी की इज्जत करते हैं, लेकिन बिहार के विकास को लेकर उनकी गंभीर आपत्तियां हैं।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, कल से लागू होगीं नई दरें

खेसारी ने कहा कि मैं आज भी प्रधानमंत्री मोदी जी का प्रशंसक हूं। उन्होंने कभी बुरा नहीं किया, लेकिन सवाल ये है कि उनका विज़न बिहार तक क्यों नहीं पहुंचा? केंद्र में 15 साल और बिहार में 20 साल से सरकार है, फिर भी यहां के लोगों को न रोजगार मिला, न बेहतर विश्वविद्यालय, न अच्छा अस्पताल।

उन्होंने आगे कहा कि हमें सिर्फ ट्रेन दी जाती है, फैक्ट्रियां क्यों नहीं दी जातीं? आपने गुजरात को इतना विकसित बना दिया, तो बिहार को भी कम से कम उसका आधा तो बनाइए।’’ खेसारी लाल यादव ने ‘जंगलराज’ को लेकर होने वाली राजनीतिक बयानबाज़ी पर भी तीखा तंज कसा।

उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी (PM Modi) ‘जंगलराज’ की बात करते हैं, तो मुझे दुख होता है कि हमारा जंगलराज उतना बड़ा नहीं था जितना बताया गया। आज भी यहां लोग फैक्ट्री लगाने से डरते हैं क्योंकि उनके अपने नेता कहते हैं कि बिहार में जंगलराज है। अगर आपकी सरकार 20 साल से सत्ता में है और फिर भी जंगलराज है, तो आपने आखिर बदला क्या?

पढ़ें :- Naval Gallantry Park : राजनाथ सिंह, बोले-अब यूपी बदल चुका है, सीएम योगी का नहीं है कोई सानी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...