1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रोहतक में गनप्वाइंट पर लूट: 3 बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर छीनी स्कॉर्पियो और मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक में गनप्वाइंट पर लूट: 3 बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर छीनी स्कॉर्पियो और मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस

इस मामले के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खुर्द निवासी रोहित ने पुलिस को बताया है कि जिसमें वह अपने दोस्त सुमित के साथ अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे।

By Sushil Sah 
Updated Date

हरियाणा। शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र जो रोहतक थाना के अंतर्गत आता है, में कनपटी पर पिस्तौल रखकर फोन और स्कॉर्पियो कार लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खुर्द निवासी रोहित ने पुलिस को बताया है कि जिसमें वह अपने दोस्त सुमित के साथ अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। वे लोग झज्जर रोड के जिओ पेट्रोल पंप पर रात में करीब 9 बजकर 24 मिनट पर पहुंचें। फिर उसके बाद उनलोगों ने वहां से लगभग 100 से 200 मीटर आगे जाकर अपनी गाड़ी रोककर वे जिसके दोनों बाथरूम करने चले गए।

पढ़ें :- DU प्रोफेसर मर्डर: फ्लैट में घुसे 2 नकाबपोश, कपड़े बदलकर निकले बाहर; CCTV में कैद हुई मिस्ट्री वूमेन!

इसी दौरान उनकी गाड़ी के पास तीन लड़के आकर खड़े हो गए और जैसे ही दोनो वापस आएं तो तीनों लड़के उन्हें घेर लिए और जान से मारने की धमकी भी दिए। इसी बीच एक लड़के ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। यह देखकर वे दोनो घबरा गए। उसके बाद वे तीनों लड़के उनकी कार और फोन लूट लिया और फरार हो गए। हांलाकि, रोहित ने साफ किया है कि जिन लड़कों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया है, वह उन्हें नहीं जानता है। फिलहाल पीड़ित आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपितों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...