1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia’s cold inhabited regions :  -50 डिग्री की सर्दी में सांस से निकलने वाली नमी पलभर में बन जाती है बर्फ , इन शहरों में भीषण ठंड

Russia’s cold inhabited regions :  -50 डिग्री की सर्दी में सांस से निकलने वाली नमी पलभर में बन जाती है बर्फ , इन शहरों में भीषण ठंड

रूस के सुदूर इलाके इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं, जहां तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia’s cold  inhabited regions : रूस के सुदूर इलाके इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं, जहां तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। जहां एक ओर उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने लोगों को कंपकपाने के लिए मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के कुछ हिस्सों में हालात इससे कहीं ज्यादा भयावह हैं। रूस के सुदूर इलाके इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं, जहां तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। इन इलाकों में हालात ऐसे हैं कि कुछ मिनट खुले में रहना भी जानलेवा हो सकता है। इंसान की सांस से निकलने वाली नमी पलभर में बर्फ बन जाती है।  ये वो इलाके हैं जहां सर्दी कभी खत्म नहीं होती। यहां जिंदगी जीना हर पल एक चुनौती जैसा है।

पढ़ें :- अमेरिका के साथ किसी भी शांति वार्ता से ईरान का इनकार, कहा- मौजूदा जंग उसकी धोखेबाजी का है नतीजा

बर्दिगेस्त्याह (रूस)

तापमान: -52.1°C

साइबेरिया के इस इलाके को इस वक्त दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में देखा जा रहा है।

टॉमोट (रूस)

पढ़ें :- अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागी, ईरान ने किया बड़ा दावा, कहा- रेंज में आया तो और हमले करेंगे

तापमान: -52°C

यहां ट्रकों के इंजन जम रहे हैं और लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।

 

वेर्खोयांस्क (रूस)

तापमान: -50°C

पढ़ें :- पाकिस्तानी जहाज को IRGC ने रोका, कहा-उनके पास नहीं थी परमिशन, अब तक भारत के 5 टैंकर होर्मुज से गुजर चुके हैं

यह शहर पहले ही दुनिया का सबसे ठंडा आबाद एशिया में शामिल हो रहा है। इस जगह 1,000 से अधिक लोग रहते हैं, जो साबित करता है कि इंसान हर तरह के मौसम में ढल सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ये इलाके Arctic Circle के बेहद करीब स्थित हैं। यहां सूरज की रोशनी बेहद कम समय के लिए मिलती है। बर्फ से ढकी ज़मीन गर्मी को वापस नहीं लौटा पाती। तेज हवाएं ठंड के असर को और बढ़ा देती हैं।

रूस के कई ठंडे इलाकों में स्कूल बंद किए गए हैं। सार्वजनिक गतिविधियां सीमित कर दी गई हैं और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...