1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घोसी उपचुनाव में सपा ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह पर खेला बड़ा दांव, घोषित किया अपना उम्मीदवार

घोसी उपचुनाव में सपा ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह पर खेला बड़ा दांव, घोषित किया अपना उम्मीदवार

यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के आगामी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बड़ा कदम उठाया है। सपा ने सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बेटे सुजीत सिंह (Sujeet Singh) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुधाकर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी और अब उनके परिवार को राजनीतिक रूप से आगे लाने के लिए पार्टी ने सुजीत को मैदान में उतारा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के आगामी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बड़ा कदम उठाया है। सपा ने सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बेटे सुजीत सिंह (Sujeet Singh) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुधाकर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी और अब उनके परिवार को राजनीतिक रूप से आगे लाने के लिए पार्टी ने सुजीत को मैदान में उतारा है। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने औपचारिक रूप से सुजीत सिंह का नाम घोषित किया।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

बीजेपी के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस

सपा के ऐलान के बाद अब इस बात को लेकर कयास लग रहे हैं कि बीजेपी इस सीट से किसे मैदान में उतारेगी। पिछले उपचुनाव में बीजेपी ने दारा सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) इस उपचुनाव में अपनी ताकत आजमा सकती है।

छह महीने के अंदर होगा उपचुनाव

घोसी विधानसभा सीट को हाल ही में विधानसभा सचिवालय ने रिक्त घोषित किया है। नियमों के अनुसार, किसी विधायक की मृत्यु या अन्य कारणों से सीट खाली होने के छह महीने के अंदर उपचुनाव कराना अनिवार्य होता है। इस लिहाज से संभावना जताई जा रही है कि घोसी सीट का उपचुनाव 2026 के अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल

सुधाकर सिंह का निधन

सुधाकर सिंह का 20 नवंबर को बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा सदस्य, जिला मजिस्ट्रेट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को रिक्त होने की जानकारी दे दी गई। इसके बाद उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है।

घोसी सीट पर  उपचुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण

घोसी सीट पर होने वाला उपचुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सपा ने सुजीत सिंह को उम्मीदवार बनाकर मैदान मजबूत किया है, वहीं बीजेपी और सुभासपा के उम्मीदवारों को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ रही है। आगामी चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी घोसी की जनता का समर्थन हासिल कर पाती है।

पढ़ें :- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पर डीजीएमई ने हाई लेवल जांच समिति गठित की , एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...