1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Exynos 1330 चिप और 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और फीचर्स

Exynos 1330 चिप और 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और फीचर्स

 Samsung Galaxy F70 5G : सैमसंग ने अब भारतीय बाजार में अपना गैलेक्सी F70 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह नया डिवाइस गैलेक्सी A17 5G स्मार्टफोन का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1330 चिप और 5,000mAh की बैटरी है। इस फोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Samsung Galaxy F70 5G : सैमसंग ने अब भारतीय बाजार में अपना गैलेक्सी F70 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह नया डिवाइस गैलेक्सी A17 5G स्मार्टफोन का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1330 चिप और 5,000mAh की बैटरी है। इस फोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

पढ़ें :- कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप! 5 गेंदों में 1 रन बनाकर हुए बोल्ड आउट

Samsung Galaxy F70 5G – स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: सैमसंग के गैलेक्सी F70 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 × 2340 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और पिक्सल डेंसिटी लगभग 385 PPI है। इसके डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा भी दी गई है।

प्रोसेसर: इसके साथ ही, यह डिवाइस सैमसंग के 5nm Exynos 1330 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें Mali-G68 MP2 GPU शामिल है। इसके ऑक्टा-कोर CPU में 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A78 कोर और 2GHz क्लॉक स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर दिए गए हैं।

ओएस: यह एंड्रॉइड 15 पर चलता है। इसमें शेयर्ड SIM स्लॉट के ज़रिए माइक्रोSD कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाने की सुविधा भी दी गई है।

पढ़ें :- नेहा सिंह राठौर का कंगना रनौत ने किया समर्थन, बोलीं- TRP के लिए किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात, न्यूज चैनल हेड लें इसकी ज़िम्मेदारी

कैमरा: फोन के पीछे की तरफ f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सामने की तरफ f/2.0 अपर्चर वाला 13MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। आगे और पीछे, दोनों ही कैमरे 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं, जबकि रियर कैमरा सेटअप में जायरो-EIS, LED फ्लैश, पैनोरमा और HDR की सुविधा भी मिलती है।

बैटरी: इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है और यह 25W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

डिजाइन और वजन: फोन में प्लास्टिक फ्रेम है, इसका माप 164.4 × 77.9 × 7.5mm है और वज़न 192g है। इसमें धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी दी गई है।

अन्य फीचर्स: इसमें डुअल नैनो-SIM सपोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi 5, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, USB टाइप-C 2.0, लाउडस्पीकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। इसमें GPS, गैलीलियो, ग्लोनास (GLONASS), बेईडू (BeiDou) और QZSS पोजिशनिंग सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही, इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसिंग भी मौजूद हैं, जबकि NFC, FM रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक इसमें नहीं दिए गए हैं।

Samsung Galaxy F70 5G – कीमत और उपलब्धता

पढ़ें :- फ्रांस में प्रोटेस्ट के दौरान भड़की हिंसा : प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी-तोड़फोड़ और लूटीं दुकानें, अब तक 400 से ज्यादा गिरफ्तार

Samsung Galaxy F70 5G दो रंगों में उपलब्ध है; ग्राहक इसे ‘विविड वायलेट’ (Vivid Violet) और ‘बोल्ड ब्लैक’ (Bold Black) रंगों में ले सकेंगे। इसकी ओपन सेल 20 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, और इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये होगी। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, सैमसंग की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट और अन्य प्रमुख रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...