1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजय सिंह का अमेरिकी ट्रेड पर बड़ा बयान, बोले- मोदी ने किसानों के डेथ वारंट पर किया हस्ताक्षर, हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों?

संजय सिंह का अमेरिकी ट्रेड पर बड़ा बयान, बोले- मोदी ने किसानों के डेथ वारंट पर किया हस्ताक्षर, हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने अमेरिकी हितों के आगे भारत के करोड़ों किसानों को गिरवी रख दिया है। यह ट्रेड डील नहीं, हमारे किसानों के लिए 'डेथ वारंट' (Death Warrant) है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने अमेरिकी हितों के आगे भारत के करोड़ों किसानों को गिरवी रख दिया है। यह ट्रेड डील नहीं, हमारे किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ (Death Warrant) है। भारत के सामान पर 18% टैक्स और अमेरिकी सामान पर 0%? ये कैसी देशभक्ति है? सदन में किसानों और व्यापार से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं होने दी जा रही? जब विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री भाग खड़े होते हैं, तो स्पीकर का पक्षपातपूर्ण रवैया लोकतंत्र के लिए घातक है। इसीलिए आम आदमी पार्टी (AAP) विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करती है।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : एक महीने पहले 45 रुपये बिक रही चीनी की कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंची, अब मिठास हो रही कड़वी

अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद कर दिया, जिससे देश को 1,53,000 करोड़ रुपये की बचत हो रही थी। क्या भारत अब अपने फैसले खुद नहीं ले सकता? हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों किया जा रहा है ?

पढ़ें :- आजम खान के ठिकनों पर ईडी की छापेमारी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...