1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Soaked fenugreek seeds :  सुबह खाली पेट चबाकर खाएं भीगी हुई मेथी , सेहत को कई तरह के पायदे होते हैं

Soaked fenugreek seeds :  सुबह खाली पेट चबाकर खाएं भीगी हुई मेथी , सेहत को कई तरह के पायदे होते हैं

मेथी सेहत के लिए वरदान है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के पायदे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करना सेहत का खजाना माना गया है। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Soaked fenugreek seeds :  मेथी सेहत के लिए वरदान है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के पायदे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करना सेहत का खजाना माना गया है।  रातभर भीगने से मेथी के दाने मुलायम हो जाते हैं, जिससे उन्हें चबाना आसान होता है और शरीर उनके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है।मेथी के छोटे-छोटे दानों में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट मेथी दाना खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।

पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग

चबाएं और पिएं
सुबह खाली पेट सबसे पहले मेथी के पानी को छानकर पिएं और फिर बचे हुए दानों को चबा-चबाकर खाएं।

तासीर
मेथी की तासीर गर्म होती है। इसलिए जिन लोगों को अत्यधिक एसिडिटी या शरीर में गर्मी (पित्त प्रकृति) की समस्या रहती है, वे इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

डायबिटीज
डायबिटीज (मधुमेह)मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर (गैलेक्टोमैनन) कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को धीमा करता है।

हृदय रोग
हृदय रोग और हाई कोलेस्ट्रॉलमेथी के बीज रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को काफी कम करते हैं।

पढ़ें :- यूपी में अब मिनटों में पता चलेगी दवा की असली कीमत, नहीं चलेगी डकैती, 1 नवंबर से ये व्यवस्था होगी लागू!

मेथी में भूख को दबाने वाले (Appetite-suppressing) गुण होते हैं, जो बार-बार खाने की इच्छा को रोकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...