1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने यौन उत्पीड़न मामले में वार्डन को पद से हटाया, सहायक निलंबित

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने यौन उत्पीड़न मामले में वार्डन को पद से हटाया, सहायक निलंबित

दक्षिण दिल्ली स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (South Asian University) मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन (University Administration) ने गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. रिंकू देवी गुप्ता (Dr. Rinku Devi Gupta) को उनकी जिम्मेदारी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (South Asian University) मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन (University Administration) ने गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. रिंकू देवी गुप्ता (Dr. Rinku Devi Gupta) को उनकी जिम्मेदारी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वहीं सहायक द्वितीय अनुपमा अरोड़ा (Assistant II Anupama Arora) को जांच रिपोर्ट आने तक निलंबित किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पढ़ें :- TCS मतांतरण और उत्पीड़न केस: महीनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार

बता दें कि बीती 13 अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (South Asian University) में एक छात्रा के यौन शोषण (Sexual Harassment Case) की शिकायत पुलिस को मिली। कॉल लड़की के किसी परिचित ने किया था। छात्रा को काउंसलिंग दी जा रही है। अब तक छात्रा ने कोई बयान नहीं दिया है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...