1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NCERT कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान किताब में SIR, EVM और एलायंस का नया जुड़ा चैप्टर, इसके बारे में भी पढ़ेंगे छात्र

NCERT कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान किताब में SIR, EVM और एलायंस का नया जुड़ा चैप्टर, इसके बारे में भी पढ़ेंगे छात्र

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT)  ने कक्षा 9वीं के लिए सामाजिक विज्ञान पुस्तक (Social Science Book) की नई किताब जारी की है। यह किताब शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी की गई है और किताब का शीर्षक अंडरस्टैंडिंग सोसायटी : इंडिया एंड बियांड (Understanding Society: India and Beyond) है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT)  ने कक्षा 9वीं के लिए सामाजिक विज्ञान पुस्तक (Social Science Book) की नई किताब जारी की है। यह किताब शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी की गई है और किताब का शीर्षक अंडरस्टैंडिंग सोसायटी : इंडिया एंड बियांड (Understanding Society: India and Beyond) है।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दहाड़े मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- 'हम लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे...'

एनसीईआरटी की इस नई किताब में SIR के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि SIR क्यों जरूरी है और यह प्रक्रिया क्यों करवाई जा रही है। यही नहीं NCERT ने किताब में यह भी जिक्र किया है कि चुनाव आयोग (Election Commission) देश में निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है।

SIR पर नया चैप्टर

एनसीईआरटी (NCERT)  की इस नई किताब में Special Intensive Revision (SIR) पर एक नया अध्याय जोड़ा गया है। इस अध्याय की मदद से किताब में बताया गया है कि SIR का मुख्य कार्य मतदाता सूची को अपडेट करना, मतदाताओं का सत्यापन करना और मतदाताओं की सूची में त्रुटि को दूर करना है। इसके अलावा, इस अध्याय की मदद से छात्रों को यह भी समझाया जाएगा कि मतदाता सूची का निरीक्षण करने से चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

गठबंधन की राजनीति पर भी अलग चैप्टर

पढ़ें :- चुनाव आयोग पर उंगली उठाने वालों को करारा जवाब मिला, SIR पर सवाल उठाने वाले राहुल-अखिलेश को मांगनी चाहिए माफी: केशव मौर्य

कक्षा 9वीं के छात्रों को गठबंधन की राजनीति को समझाने के लिए भी एक अलग से एक्टिविटी सेक्शन बनाया गया है। इस एक्टिविटी के माध्यम से छात्रों को साल 1977, 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 के चुनावों के बाद सरकार बनाने वाले गठबंधन की पहचान करने के लिए कहा गया है।

EVM पर भी अलग से जानकारी

कक्षा 9वीं की इस नई किताब में छात्रों को EVM और वीवीपैट (VVPAT) के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, छात्रों को चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली (Functioning of Democratic Institutions) के बारे में भी बताया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...