1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, पहले हाई कोर्ट जाने को कहा

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, पहले हाई कोर्ट जाने को कहा

बिहार के भोजपुर जिले में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल दखल देने से इनकार कर दिया है। मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता पहले पटना हाई कोर्ट का रुख करे...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार के भोजपुर जिले में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल दखल देने से इनकार कर दिया है। मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता पहले पटना हाई कोर्ट का रुख करे। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने इस स्तर पर याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया।

पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत

CBI जांच की उठाई गई थी मांग

याचिका में मांग की गई थी कि एनकाउंटर की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए। याचिकाकर्ता का तर्क था कि मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच तभी संभव है, जब इसकी जांच किसी बाहरी एजेंसी को सौंपी जाए। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने की अपील की गई थी।

स्वतंत्र समिति बनाने का भी अनुरोध

याचिका में यह भी कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित की जाए। इस समिति को पूरे एनकाउंटर की जांच कर तथ्यों की पड़ताल करने और अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपने की जिम्मेदारी दी जाए ताकि मामले में पारदर्शिता बनी रहे।

पढ़ें :- बाहर से गैस सिलेंडर, अंदर शराब का पिटारा! बिहार में तस्करों का नया जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा

पुलिसकर्मियों पर FIR और मुआवजे की भी मांग

याचिकाकर्ता ने एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, जांच सीबीआई को सौंपने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इन मांगों के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की। अदालत ने सिर्फ इतना कहा कि मामले में राहत के लिए पहले पटना हाई कोर्ट के समक्ष याचिका दायर की जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...