1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मां से संपत्ति छीनी, फिर घर से निकाला: सुप्रीम कोर्ट ने बेटे को लताड़ा, बोला- सुधरो वरना गिफ्ट डीड होगी रद

मां से संपत्ति छीनी, फिर घर से निकाला: सुप्रीम कोर्ट ने बेटे को लताड़ा, बोला- सुधरो वरना गिफ्ट डीड होगी रद

सुप्रीम कोर्ट ने मां को घर से निकालने वाले एक कलयुगी बेटे को कड़ी फटकार लगाते हुए आखिरी चेतावनी दी है। शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि अगर बेटे ने मां की ठीक…

By Harsh Gautam 
Updated Date

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मां को घर से निकालने वाले एक कलयुगी बेटे को कड़ी फटकार लगाते हुए आखिरी चेतावनी दी है। शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि अगर बेटे ने मां की ठीक से देखभाल नहीं की, तो संपत्ति की ‘गिफ्ट डीड’ (उपहार विलेख) को पूरी तरह रद कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दहाड़े मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- 'हम लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे...'

जस्टिस मनमोहन और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर बेटे की अपील को खारिज करते हुए कहा कि इसमें कोई दम नहीं है।

जॉइंट अकाउंट से उड़ाए 1.6 करोड़ रुपये

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नोट किया कि आरोपी बेटे ने न सिर्फ संपत्ति पर कब्जा किया बल्कि मां की सहमति के बिना उनके जॉइंट बैंक अकाउंट से ₹1.6 करोड़ भी निकाल लिए। अदालत ने बेटे के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा “अपना व्यवहार देखो। जायदाद मिलते ही तुमने मां को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया और अब उन्हें साथ भी नहीं रखना चाहते।”

हाई कोर्ट ने पहले ही फेरा था फैसले पर पानी

पढ़ें :- पत्नी से 13 दिन बात न करना क्रूरता नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट के 3 साल की सजा का फैसला, पति बरी

इससे पहले तेलंगाना हाई कोर्ट ने बेटे की करतूतों पर सख्त रुख अपनाते हुए गिफ्ट डीड को रद कर दिया था और संपत्ति दोबारा मां को सौंपने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि संपत्ति और फंड ट्रांसफर होते ही मां से रिश्ता तोड़ लेना, बेटे की असली नीयत को उजागर करता है।

सुप्रीम कोर्ट ने अब बेटे को अपने रिश्ते सुधारने और मां से बातचीत के लिए  मध्यस्थता का एक आखिरी मौका दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...