1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2026 : अमेरिका ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, सिराज को मिला मौका

T20 World Cup 2026 : अमेरिका ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, सिराज को मिला मौका

अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने कहा कि उनकी प्लेइंग 11 में छह बल्लेबाज दो ऑलराउंडर और तीन गेंदबाजों को मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने कहा कि उनकी प्लेइंग 11 में छह बल्लेबाज दो ऑलराउंडर और तीन गेंदबाजों को मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। वहीं, बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है, जो हर्षित राणा की जगह शुक्रवार को टीम का हिस्सा बने थे।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा और जय शाह ट्रॉफी लेकर आए

पूर्व विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद हैं। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भारत ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में जीता था। वह इस संस्करण के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी लेकर हिटमैन मैदान पर पहुंचे।

टी20 विश्व कप का उद्घाटन समारोह में बादशाह और नोरा फतेही के अलावा संगीतकार ऋषभ रिखिराम शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। केवल मैच के टिकट धारक ही उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...