1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ने Gen Z का जताया आभार, दिया खास संदेश, भावुक अंदाज में बोले-, ‘यकीन रखिए, आपका विजय मामा हमेशा आपके साथ रहेगा

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ने Gen Z का जताया आभार, दिया खास संदेश, भावुक अंदाज में बोले-, ‘यकीन रखिए, आपका विजय मामा हमेशा आपके साथ रहेगा

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) ने शपथ ग्रहण के बाद युवा मतदाताओं, खासकर Gen Z समर्थकों का आभार जताया है। विजय ने कहा कि ‘जो छोटे दोस्त मुझे विजय मामा कहते हैं, उन्हीं की वजह से यह सब संभव हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) ने शपथ ग्रहण के बाद युवा मतदाताओं, खासकर Gen Z समर्थकों का आभार जताया है। विजय ने कहा कि ‘जो छोटे दोस्त मुझे विजय मामा कहते हैं, उन्हीं की वजह से यह सब संभव हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि यकीन रखिए, आपका विजय मामा हमेशा आपके साथ रहेगा।

पढ़ें :- CM विजय के आरोपों पर तमिलनाडु विधानसभा में बड़ा बवाल, DMK विधायकों को मार्शल बुलाकर सदन से जबरन निकाला

महिला सुरक्षा पर बड़ा फोकस

मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं की सुरक्षा को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए विशेष सुरक्षा बल बनाने का ऐलान दोहराया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल देना सरकार की जिम्मेदारी है। विजय ने भावुक अंदाज में कहा कि वह जनता के बेटे और भाई की तरह काम करेंगे और राज्य में डर व भ्रष्टाचार से मुक्त शासन देने की कोशिश करेंगे।

200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सी जोसेफ विजय ने अपनी पहली स्पीच में जनता से कई बड़े वादे किए। विजय ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देगी। इसी के तहत उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले को गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया। विजय ने कहा कि वह आम लोगों की परेशानियों को समझते हैं क्योंकि उन्होंने खुद गरीबी और संघर्ष देखा है।

पढ़ें :- यूपी पर्यटन की अनूठी पहल, 'एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड' : Gen-Z रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि अगर मेरी सरकार में या मेरे साथ काम करने वाले लोगों से कोई गलती होती है, तो मैं उसे कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा। अगर आप में से किसी ने भी यह सोचा है कि, “जीत तो गए ही हैं… चलो, एक दांव खेलकर देख लेते हैं,” तो इस विचार को अभी इसी वक्त अपने मन से निकाल दीजिए।

पढ़ें :- '6 महीने में 1 लाख नौकरी' की घोषणा पर बोलीं मायावती- 69000 शिक्षक भर्ती के आंदोलनरत अभ्यर्थियों के बारे में भी सोचे सरकार

एमके स्टालिन ने CM विजय को दी बधाई

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (DMK chief MK Stalin) ने सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) को मुख्यमंत्री पद संभालने पर शुभकामनाएं दीं। स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट कर टीवीके सरकार (TVK Government) का स्वागत किया और पद संभालते ही लिए गए फैसलों की सराहना की। साथ ही उन्होंने विजय को सलाह दी कि राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए पिछली सरकार को दोष देने के बजाय चुनावी वादों को पूरा करने पर ध्यान दें। स्टालिन ने कहा कि जनता ने नई सरकार से बड़ी उम्मीदें लगाई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...