टेक्नो ने भारत में ग्राहकों पर पकड़ बनाने के लिए अपने बजट 5G पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया टेक्नो पॉप एक्स 5जी लॉन्च कर दिया है।यह स्मार्टफोन खास तौर पर स्मार्ट AI फीचर्स पर फोकस करता है।
TECNO POP X 5G : टेक्नो ने भारत में ग्राहकों पर पकड़ बनाने के लिए अपने बजट 5G पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया टेक्नो पॉप एक्स 5जी लॉन्च कर दिया है।यह स्मार्टफोन खास तौर पर स्मार्ट AI फीचर्स पर फोकस करता है। ऐसे में किफायती कीमत में आने वाला यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो कम बजट में 5G और नए फीचर्स चाहते हैं।
डिजाइन
फोन का डिजाइन स्लिम और मॉडर्न रखा गया है, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.18mm है। डिस्प्ले इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और डेली यूज को स्मूद बनाता है।
कैमरा
इसके रियर में iPhone Air स्टाइल कैमरा डिजाइन दिया गया है, जिसे एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम से बनाया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी
TECNO POP X 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
ऑफलाइन कम्युनिकेशन
यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 4×4 MIMO और कैरियर एग्रीगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बेहतर और स्टेबल नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है।
इस स्मार्टफोन की खास बात इसका FreeLink Communication फीचर है। इसके जरिए यूजर्स बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के भी आसपास मौजूद डिवाइसेस से सीधे कनेक्ट हो सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी तक वॉयस कॉल, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग की सुविधा देती है।
AI इंटीग्रेशन
TECNO POP X 5G में कई AI-बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाने में मदद करते हैं।
ऑडियो और कम्युनिकेशन: बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए AI Noise Cancellation और WhatsApp Assistant मिलता है।