1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में भीषण गर्मी का कहर: 40°C पार तापमान, बच्चों के लिए बदला स्कूल टाइम

यूपी में भीषण गर्मी का कहर: 40°C पार तापमान, बच्चों के लिए बदला स्कूल टाइम

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है...

By Harsh Gautam 
Updated Date

Weather Update (U.P): उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए शासन के निर्देश पर कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब ज्यादातर जगहों पर स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर 12:00 या 12:30 बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी।

पढ़ें :- NEET-PG की तैयारी कर रही MBBS डॉक्टर ने किया सुसाइड, कमरे से मिला नोट और दो वीडियो

नए समय इस तरह हैं:
•चंदौली, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर, जौनपुर → सुबह 7:30 से 12:30
•जालौन, हमीरपुर → सुबह 7:30 से 12:00
•औरैया → सुबह 7:00 से 12:00

पहले स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलते थे, जिससे बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता था। हालांकि, 12 या 12:30 बजे छुट्टी होने पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा गर्मी और लू का होता है। ऐसे में बच्चों को पूरी राहत मिल पाएगी या नहीं, यह चिंता बनी हुई है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल टाइम में बदलाव कर सकते हैं। कई जिलों में यह आदेश लागू हो चुका है, जबकि अन्य जिलों में जल्द लागू होने की संभावना है।

अभिभावकों और शिक्षकों की मांग पर फैसला

लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अभिभावक और शिक्षक संगठन लंबे समय से स्कूल टाइम बदलने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि दोपहर में घर लौटते समय बच्चों को लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि परिसर में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और बच्चों को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि इस भीषण गर्मी के बीच उनकी सेहत पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

पढ़ें :- अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए होगा, 400 कैमरे और 28 वॉच टावरों का अभेद्य पहरा!

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.9°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पछुआ हवाओं और एक प्रतिचक्रवात के प्रभाव से पूरे प्रदेश में तापमान 40°C के पार बना हुआ है। आने वाले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है और रात में भी गर्मी (वार्म नाइट) बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...