1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें मध्यप्रदेश सरकार और पूरी व्यवस्था को किया कलंकित, ये है अक्षम्य पाप : उमा भारती

इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें मध्यप्रदेश सरकार और पूरी व्यवस्था को किया कलंकित, ये है अक्षम्य पाप : उमा भारती

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों ने अब एक बड़े राजनीतिक तूफान का रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर विपक्ष ही नहीं बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मोहन यादव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे 'अक्षम्य पाप' बताया है। साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों ने अब एक बड़े राजनीतिक तूफान का रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर विपक्ष ही नहीं बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मोहन यादव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे ‘अक्षम्य पाप’ बताया है। साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं। प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

‘बिसलेरी पीकर पद पर क्यों बैठे रहे?’

पढ़ें :- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

उधर, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की सीनियर लीडर उमा भारती ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे ‘कलंक’ करार दिया। उमा भारती ने दो टूक कहा कि ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता, या तो प्रायश्चित होगा या फिर दंड। उन्होंने जिम्मेदारों से पूछा कि जब जनता गंदा पानी पी रही थी और आपकी चल नहीं रही थी, तो आप पद पर बैठकर बिसलेरी क्यों पीते रहे?

पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे?

पढ़ें :- 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जिंदगी की कीमत 2 लाख रुपये नहीं होती। यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है। नीचे से ऊपर तक के अपराधियों को अधिकतम दंड देना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड पाने वाले नगर में जहर मिला पानी मिलना पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा करने वाला है।

पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...