1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को होंगे बंद, पूजा-अर्चना के बाद प्रस्थान करेगी डोली

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को होंगे बंद, पूजा-अर्चना के बाद प्रस्थान करेगी डोली

Rudranath Temple : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर (Fourth Kedarnath Rudranath Temple) के कपाट 17 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद छह माह तक भगवान रुद्रनाथ (Lord Rudranath) के दर्शन शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर (Gopinath Temple) में होंगे।

By santosh singh 
Updated Date

Rudranath Temple : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर (Fourth Kedarnath Rudranath Temple) के कपाट 17 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद छह माह तक भगवान रुद्रनाथ (Lord Rudranath) के दर्शन शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर (Gopinath Temple) में होंगे। जहां शीतकालीन पूजा होंगी।

पढ़ें :- NEET Re-Exam : अब तो इस्तीफ़ा दे दो धर्मेन्द्र प्रधान, नीट री-एग्जाम में कई डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट के अरेस्ट होने पर अखिलेश यादव ने घेरा

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी (Devendra Singh Negi) ने बताया कि 17 को सुबह ब्रह्ममुहुर्त में पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली (Rudranath’s Movable Idol Palanquin) गोपीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस वर्ष बरसात के चलते रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा भी खासी प्रभावित रही। हालांकि केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग (Kedarnath Wildlife Division) की ओर से हक-हकूकधारी गांवों में इको पर्यटन कमेटी (ETC) का गठन करने से तीर्थयात्रियों को बुग्याल क्षेत्रों में रहने व खाने की बेहतर सुविधाएं मिली हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...