HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत के किसान अपनी मेहनत भी जानते हैं और अपने अधिकार भी पहचानते हैं…राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर लिखी बातें

भारत के किसान अपनी मेहनत भी जानते हैं और अपने अधिकार भी पहचानते हैं…राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर लिखी बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा है कि, धान की रोपाई, मंजी पर रोटी-किसान हैं भारत की ताकत...सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं। उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया, और दिल खोल कर कई बातें हुईं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो खेत में धान लगाते और किसानों से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, ये बीते दिनों इसकी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाने के साथ, धान की रोपाई और किसानों से बातचीत कर रहे थे। अब उन्होंने इस इसका वीडियो ट्वीट किया है।

पढ़ें :- अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी : राहुल गांधी

उन्होंने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि, धान की रोपाई, मंजी पर रोटी-किसान हैं भारत की ताकत…सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं।
उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया, और दिल खोल कर कई बातें हुईं। गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया, और घर की बनी रोटियां खिलाईं।

इसके साथ ही लिखा है कि, सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान -अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। ज़रूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ़ डट जाते हैं तो साथ में MSP और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं। गौरतलब है कि, बीते दिनों राहुल गांधी शिमला जा रहे थे, तभी रास्ते में सोनीपत में किसानों को खेतों काम करते ​देख वह रुक गए। इस दौरान, उन्होंने खेतों में जाकर धान रोपी, ट्रैक्टर चलाया और किसानों से भी बात की, जिसको उन्होंने कैमरे में शूट करवाया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...