1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारतीय सेना ने जवानों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के बदले नियम, अब इंस्टाग्राम पर नहीं कर पाएंगे ये काम

भारतीय सेना ने जवानों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के बदले नियम, अब इंस्टाग्राम पर नहीं कर पाएंगे ये काम

भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल पर नई नीति जारी की है। इसमें साफ किया गया है कि सेना के कर्मी किस तरह सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूचना के मुताबिक, इंस्टाग्राम जैसे एप्स का इस्तेमाल अब केवल जानकारी देखने और निगरानी करने के लिए किया जा सकेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने  जवानों के लिए सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल पर नई नीति जारी की है। इसमें साफ किया कि सेना के कर्मी किस तरह सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूचना के मुताबिक, इंस्टाग्राम जैसे एप्स का इस्तेमाल अब केवल जानकारी देखने और निगरानी करने के लिए किया जा सकेगा। जवान इंस्टाग्राम पर कोई कमेंट या अपनी राय साझा नहीं कर सकते। वहीं, स्काइप, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स पर सामान्य और गैर-संवेदनशील जानकारी साझा करने की अनुमति दी गई है।

पढ़ें :- पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर मृतकों को सीएम अब्दुल्ला ने दी श्रद्धांजलि, कहा- परिवार के साथ हमेशा रहेंगे खड़े

लेकिन ऐसी जानकारी केवल पहचान वाले लोगों के साथ ही साझा की जा सकती है। किसी को सही पहचान कर जानकारी भेजने की जिम्मेदारी उपयोगकर्ता की होगी। इसके अलावा, यूट्यूब, एक्स, क्वोरा और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर केवल जानकारी पाने या सीखने के लिए देखा जा सकता है। इन प्लेटफॉर्म पर कभी भी खुद का कंटेंट अपलोड नहीं किया जा सकता। वहीं लिंक्डइन का इस्तेमाल केवल रिज़्यूमे अपलोड करने या नौकरी/कर्मचारी संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकेगा। सेना अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जवानों की सुरक्षा और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...