बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन से पहले मुंबई में उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' (King) का खुमार छाने लगा है। फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई के मशहूर सी लिंक को रोशनी से सजाया गया, जहां फिल्म का पोस्टर भी नजर आया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन से पहले मुंबई में उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) का खुमार छाने लगा है। फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई के मशहूर सी लिंक को रोशनी से सजाया गया, जहां फिल्म का पोस्टर भी नजर आया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे देखकर कह रहे हैं कि मुंबई अब पूरी तरह ‘किंग’ के रंग में रंग चुकी है। खास बात यह है कि इस बार शाहरुख अपने जन्मदिन पर खुद सामने आए बिना भी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार करते नजर आ रहे हैं।
किंग के टीजर को लेकर बढ़ी उत्सुकता
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन से पहले उनके घर मन्नत के बाहर भी फैंस की भीड़ जुटने लगी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में घर पर फिल्म के प्रमोशन की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। चर्चा है कि 2 नवंबर को मन्नत पर फिल्म ‘किंग’ के टीजर को बड़े पर्दे की तरह दिखाया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म से जुड़े इस खास मौके पर टीजर के साथ अरिजीत सिंह की आवाज में पहला गाना भी रिलीज किए जाने की चर्चा है। हालांकि, शाहरुख खान अपने काम में व्यस्त होने के कारण जन्मदिन पर मन्नत में मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में फैंस को उनके बिना ही इस खास आयोजन का हिस्सा बनना पड़ सकता है।
Mumbai celebrates the King! The Bandra-Worli Sea Link lights up in honour of Shah Rukh Khan ahead of his birthday. @iamsrk https://t.co/2NDmtgopBV
— Mumbai Heritage (@mumbaiheritage) October 31, 2026
पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी
24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘किंग’
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के बाद शाहरुख की इस अगली बड़ी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उनकी दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। ‘किंग’ की रिलीज के सामने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की चुनौती भी होगी। इसके रिलीज होने से करीब एक हफ्ते पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ सिनेमाघरों में आने वाली हैं।