1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम को लगा तगड़ा झटका विश्व कप से ठीक पहले टीम से बाहर हुए ईशान, कंधे का चोट बना कारण, इस खिलाड़ी को मिली टीम में इंट्री

टीम को लगा तगड़ा झटका विश्व कप से ठीक पहले टीम से बाहर हुए ईशान, कंधे का चोट बना कारण, इस खिलाड़ी को मिली टीम में इंट्री

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। ​शनिवार को शुरू हुए विश्व कप में पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। भारत भी सात फरवरी को अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलेगा। विश्व कप शुरू होते ही श्रीलंका टीम को तगड़ा झटका लगा है। श्रीलंकाई टीम में ईशान मलिंगा को बाहर कर प्रमोद मदुशन को टीम में शामिल किया है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। ​शनिवार को शुरू हुए विश्व कप में पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। भारत भी सात फरवरी को अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलेगा। विश्व कप शुरू होते ही श्रीलंका टीम को तगड़ा झटका लगा है। श्रीलंकाई टीम में ईशान मलिंगा को बाहर कर प्रमोद मदुशन को टीम में शामिल किया है। कंधे में चोट लगने की वजह से ईशान मलिंगा को विश्व कप 2026 की टीम से बाहर किया गया है। श्रीलंका अपना पहला मुकाबल आठ फरवरी रविवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : चैंपियन और रनर-अप टीम होगीं पैसों की बरसात, सेमी-फाइनलिस्ट पर भी होगी माला-माल

श्रीलंका के तेज गेंदबाज 25 वर्षीय ईशान मलिंगा विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे थे। इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद भी उन्हे टी-20 विश्व कप की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट से उभर न पाने के कारण उन्हे टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह पर प्रमोद मदुशन को टीम में जगह मिली है। उन्हे इवेंट टेक्निकल कमेटी ने भी मंजूरी दे दी है।

टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दुष्मंता चमीरा, महेश तीक्षणा, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रथनायके, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जनीथ परेरा, वानिंदु हसरंगा,चरित असलंका, जनित लियानगे, दुनिथ वेलालागे, मथीशा पथिराना और प्रमोद मदुशन।

 

पढ़ें :- ICC T20 World Cup : टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट पर नजर, फिरंगियों से आज लगान वसूलने उतरेगा भारत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...