1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ‘यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं…’ क्या हार्दिक पांड्या ने भी मान लिया कि MI के प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर?

‘यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं…’ क्या हार्दिक पांड्या ने भी मान लिया कि MI के प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर?

Mumbai Indians out of the playoff race : चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर उनके लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद कर दिये है, क्योंकि सीजन की सातवीं हार के बाद मुंबई अपने बाकी मैच जीत भी जाये तो वह 14 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे। वहीं, पॉइंट्स टेबल में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उनका प्लेऑफ में पहुंचना असंभव नजर आता है। शायद यह बात कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी मान ली है। चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बाद उनका बयान इसी बात की ओर इशारा करता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Video-चेपॉक में हूटिंग से तंग ईशान किशन, जीत के बाद CSK फैंस को किया ‘घर जाने’ का इशारा

दरअसल, एमए चिदंबरम स्टेडियम में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश दिखे। उन्होंने कहा कि यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं। सीएसके से मिली हार पर पांड्या ने कहा, “मुझे लगता है कि यह सिर्फ़ आज रात की बात नहीं, बल्कि पूरे सीज़न की बात है। हां, उन्होंने (CSK) बेहतर खेला, बेहतर गेंदबाज़ी की, बेहतर फ़ील्डिंग की और बेहतर बल्लेबाज़ी भी की।” पांड्या यह बयान साफ तौर टीम के सभी खिलाड़ियों पर निशाना था। पांच बार की ट्रॉफी विजेता मुंबई इंडियंस ने कुल 9 मैच खेलें हैं और 7 मैचों में हार के साथ 9वें पायदान पर पहुंच गयी हैं।

मुंबई इंडियंस का पूरा सिस्टम हुआ क्रैश? 

2024 के आईपीएल सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर काफी बवाल हुआ था। वो सीजन टीम के लिए अच्छा नहीं रहा और टीम प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की खबरें खुलकर सामने आयीं। लेकिन, 2025 में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और प्लेऑफ में भी पहुंचीं। उस समय मुंबई ने वो प्रदर्शन किया, जिसके लिए ये टीम जानी जाती है। हालांकि, मौजूदा सीजन में सितारों से सजी इस टीम के खिलाड़ियों के कंधे हर मोर्चे पर झुके हुए नजर आए। फिर चाहे गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी हो या फील्डिंग, किसी भी मोर्चे पर टीम खरी नहीं उतरी। ऐसे में सिर्फ कप्तानी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

पढ़ें :- क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? कोच महेला जयवर्धने ने हिटमैन पर दिया बड़ा अपडेट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...