1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Toyota Yaris Cross :  हाईटेक फीचर्स के साथ लौटी टोयोटा यारिस क्रॉस! ,6 साल बाद दमदार फेसलिफ्ट

Toyota Yaris Cross :  हाईटेक फीचर्स के साथ लौटी टोयोटा यारिस क्रॉस! ,6 साल बाद दमदार फेसलिफ्ट

टोयोटा ने पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम  टोयोटा यारिस क्रॉस पेश कर दिया है। यूरोप में पहले ही इसकी मजबूत पकड़ रही है और अब नया अवतार फिर से चर्चा में है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Toyota Yaris Cross : टोयोटा ने पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम  टोयोटा यारिस क्रॉस पेश कर दिया है। यूरोप में पहले ही इसकी मजबूत पकड़ रही है और अब नया अवतार फिर से चर्चा में है।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 125 : इस दिन लॉन्च होंगी Bajaj Pulsar 125 , कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे

डिजाइन
नई Yaris Cross का फ्रंट लुक सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। अब इसमें बॉडी-कलर हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है, जो इसे ज्यादा बोल्ड बनाती है।

हेडलैंप्स पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न दिखते हैं, जबकि फ्रंट बंपर में ब्लैक क्लैडिंग इसे SUV जैसा मजबूत लुक देती है। कंपनी ने लोगो की पोजिशन भी बदली है, जिससे फ्रंट प्रोफाइल ज्यादा क्लीन नजर आता है।

इंटीरियर में प्रीमियम टच, नए फीचर्स की एंट्री
कार के अंदर भी छोटे-छोटे बदलाव इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।केबिन को लग्जरी फील देती है।

टॉप मॉडल में पैनोरमिक ग्लास रूफ, पावर्ड टेलगेट और JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स इसे हाईटेक बनाते हैं।

पढ़ें :- Yamaha's new R2 : 27 अगस्त को होगी लॉन्च Yamaha की नई R2, इतनें रुपए देकर कराएं बुक

हाइब्रिड इंजन
नई Yaris Cross में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो e-CVT गियरबॉक्स से लैस है।

इसके साथ हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है, जिसमें छोटी लिथियम-आयन बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है। अब यह SUV सिर्फ 129hp पावर वाले वर्जन में आती है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज का संतुलन देता है

हालांकि यह मॉडल फिलहाल यूरोप में लॉन्च हुआ है, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी एंट्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

 

पढ़ें :- Maruti Suzuki's bumper offers : मारुति सुजुकी की कारों पर अगस्त में मिल रहा बंपर ऑफर्स , जानें डिस्काउंट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...