1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप ने गाजा पीस समिट में भारत को बताया महान देश, फिर पाक PM से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गयी बोलती

ट्रंप ने गाजा पीस समिट में भारत को बताया महान देश, फिर पाक PM से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गयी बोलती

Gaza Peace Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मिस्र के शर्म अल शेख में गाजा पीस समिट को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताया और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद रहे। जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसका जवाब शहबाज शरीफ पास नहीं था। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Gaza Peace Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मिस्र के शर्म अल शेख में गाजा पीस समिट को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताया और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद रहे। जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसका जवाब शहबाज शरीफ पास नहीं था।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके PDA का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन कर देंगे पाकिस्तान

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गाजा पीस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जमकर गुणगान किए। ट्रंप के लिए नोबेल की मांग को दोहराते हुए शहबाज ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर में 8 युद्ध रुकवाए हैं और शांति के नोबेल के लिए उनसे अच्छा व्यक्ति कोई हो ही नहीं सकता है। अपने भाषण में शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोकने का श्रेय ट्रंप को दिया। उन्होंने कहा, “अगर यह सज्जन (ट्रंप) अपनी अद्भुत टीम के साथ उन चार दिनों के दौरान हस्तक्षेप न करते तो दोनों परमाणु देशों के बीच युद्ध उस स्तर तक बढ़ सकता था जहां कोई भी यह बताने के लिए जीवित नहीं बचता कि क्या हुआ।”

हालांकि, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की चापलूसी काम नहीं आयी, ट्रंप उनके सामने ही भारत और उसके प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने लगे। जिसने शहबाज के जले पर नमक छिड़कने जैसा था। शहबाज शरीफ के संबोधन के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘उनके (पाकिस्तानी प्रधानमंत्री) शब्द बहुत अच्छे थे। अब कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं है, चलो घऱ निकल चलते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘भारत एक महान देश है जिसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है और उन्होंने शानदार काम किया है।’

इस दौरान ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे।’ शहबाज शरीफ की ओर देखकर हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘वह इसको संभव बनाने में मदद करेंगे, है ना?’ इस सवाल का जवाब शायद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के पास नहीं था।

पढ़ें :- UGC Equity Regulations 2026 : क्या बदलेंगे यूजीसी के इक्विटी नियम? केंद्र ने SC में कहा- दोबारा कर रहे विचार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...