भारत के दो नागरिकों ने फिर से देश को शर्मशार कर दिया है। सिंगापुर छुट्टियां मनाने गए भारत के दो नगारिकों ने दो यौनकर्मियों के साथ मारपीट कर लूट लिया। भारतीय पर्यटकों ने पहले दोनों यौनकर्मियों को होटल के कमरे में बुलाया था, जिसके बाद घटना का अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
नई दिल्ली। भारत के दो नागरिकों ने फिर से देश को शर्मशार कर दिया है। सिंगापुर छुट्टियां मनाने गए भारत के दो नगारिकों ने दो यौनकर्मियों के साथ मारपीट कर लूट लिया। भारतीय पर्यटकों ने पहले दोनों यौनकर्मियों को होटल के कमरे में बुलाया था, जिसके बाद घटना का अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों को पांच साल एक महीने की कारावास की सजा सुनाई है। वहीं कोर्ट ने दोनों अपराधियों को 12-12 कोड़ें मारे जाने के लिए भी कहा है।
भारत के रहने वाले दो लोग पर्यटक वीजा कर सिंगापुर घुमने के लिए गए थे। दोनों ने सिंगापुर के होटल में कमरा बुक कियाा था। जहां पर उन्होने एक यौनकर्मी महिला को बुलाया था। महिला जैसे ही होटल में पहुंची दोनों ने उस पर हमला कर दिया और महिला के मुंह पर हाथ दबाकर उसे चुप करा दिया। दोनों ने फिर महिला के हाथ-पैर बांध दिए। महिला ने इसका विरोध किया तो पर्यटकों ने उसको बुरी तरह पीटा दिया और उसके गहने व नकदी लूट ली। हमलावरों ने पीड़ित महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
दूसरे दिन दोनों पर्यटकों ने एक दूसरी महिला को सिंगापुर के डेस्कर रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वह महिला भी जैसे ही होटल के कमरे में घुसी, दोनों ने उसे घसीटकर अंदर खींच लिया और मुंह दबा दिया। महिला ने जब विरोध किया तो हाथ-पैर बांधकर फिर से मारपीट की और उसके कीमती गहने व पैसे छीन लिए। दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, लेकिन डर के मारे वे तुरंत पुलिस के पास नहीं गईं।
दोनों महिलाएं जब मिली तो उन्होने दी पुलिस को दी सूचना
दो दिन बाद दोनों पीड़ित महिलाएं मिली तो उन्होने आपस में घटना का जिक्री किया। फिर दोनों ने एक एक परिचित को पूरी घटना की जानकारी दी। फिर दोनों महिलाएं अपने परिचत को लेकर सिंगापुर में पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और होटल रजिस्टर की जांच की, जिससे दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सिंगापुर में पर्यटक वीजा पर आए थे और स्थानीय होटलों में रुके हुए थे। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम 23 वर्षीय अरोक्कियासामी डाइसन और 27 वर्षीय राजेंद्रन मायिलारासन बताया है। दोनों ने पीड़ितों को लूटते समय जानबूझकर चोट पहुंचाने का अपराध स्वीकार कर लिया था। अदालत को बताया गया कि अरोक्कियासामी और राजेंद्रन 24 अप्रैल को भारत से छुट्टियां मनाने सिंगापुर आए थे।