1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ultraviolette Tesseract Electric Scooter : अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला बाजार का शानदार रिस्पॉन्स, मिली 20,000 बुकिंग

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter : अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला बाजार का शानदार रिस्पॉन्स, मिली 20,000 बुकिंग

अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। स्कूटर लोगों को इतनी भा गई कि लॉन्च के केवल 48 घंटों में ही इसे 20,000 बुकिंग मिल गई हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter : अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। स्कूटर लोगों को इतनी भा गई कि लॉन्च के केवल 48 घंटों में ही इसे 20,000 बुकिंग मिल गई हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये रखी गई है, जो पहले 10,000 ग्राहकों को मिलेगी। इसके बाद इसकी कीमत 1.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होगी। हालांकि, बंपर रिस्पॉन्स को देखते हुए कंपनी ने इंट्रोडक्टरी प्राइस (Introductory Price) को 50,000 बुकिंग तक बढ़ा दिया है। यानी अब और भी ग्राहकों को ये स्कूटर सस्ते दामों में मिलेगा।
 

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

रफ्तार
Ultraviolette Tesseract स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 261 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जो कि IDC क्लेम्ड रेंज है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है, जिससे यह स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 125 kmph है।

किफायती
कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 100 रुपये में 500 किलोमीटर तक चल सकता है, जो कि बहुत ही किफायती है।

फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच TFT टचस्क्रीन, 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, फ्रंट और रियर रडार तकनीक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ओवरटेक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट, 14 इंच के व्हील्स और शानदार विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...