HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023 : पीलीभीत में भाजपा ने 13 बागियों पर बड़ा एक्शन, तीन निवर्तमान चेयरमैन समेत सभी को किया आउट

UP Nikay Chunav 2023 : पीलीभीत में भाजपा ने 13 बागियों पर बड़ा एक्शन, तीन निवर्तमान चेयरमैन समेत सभी को किया आउट

यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के बीच भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने बागी नेताओं को अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। पीलीभीत (Pilibhit) के भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को इसकी सूची जारी कर दी। जिले में तीन निवर्तमान चेयरमैन व एक मंडल उपाध्यक्ष समेत 13 बागी नेताओं को छह साल के लिए भाजपा ( BJP)  से निष्कासित किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पीलीभीत। यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) के बीच भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने बागी नेताओं को अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। पीलीभीत (Pilibhit) के भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को इसकी सूची जारी कर दी। जिले में तीन निवर्तमान चेयरमैन व एक मंडल उपाध्यक्ष समेत 13 बागी नेताओं को छह साल के लिए भाजपा ( BJP)  से निष्कासित किया गया है।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

पीलीभीत नगर पालिका (Pilibhit Municipality) की निवर्तमान चेयरमैन विमला जायसवाल (Outgoing Chairman Vimla Jaiswal) व उनके पति प्रभात जायसवाल का नाम निष्कासित सूची में पहले कॉलम में है। इनके साथ ही अवनेश कौशिक उनकी पत्नी प्रियंका कौशिक भी शामिल हैं। विमला व प्रियंका दोनों ही निर्दलीय उम्मीदार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

बीसलपुर और पूरनपुर के नेता भी पार्टी से आउट

पूरनपुर के निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप कुमार लल्लन को निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं बीसलपुर से मीतू जायसवाल और उनके पति सचिन जायसवाल एवं नगर मंत्री प्रमोद गुप्ता को भी निष्कासित किया गया है। गुलड़िया भिंडारा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अजय गोयल जो कि जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं एवं चरनजीत सिंह को भी निष्कासित किया गया है।

दोनों भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जहानाबाद से निवर्तमान चेयरमैन ममता गुप्ता को भी टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बरखेड़ा से ममता भोजवाल पत्नी श्याम बिहारी भोजवाल को निष्कासित किया गया है। कलीनगर से गीता देवी पत्नी प्रेम प्रकाश पासवान भी निष्कासित हुए हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

सुमित सक्सेना भी निष्कासित

नौगवा पकड़िया से मंडल उपाध्यक्ष सुमित सक्सेना को पत्नी सोनी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ाने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बिलसंडा से पूर्व में नामित सभासद डीके गुप्ता और जिला कार्यकारिणी सदस्य रामेन्द्र गोस्वामी को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। यह सभी लोग भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज थे और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...