1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Poster War : योगी 2.0 मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सपा का पोस्टर वॉर, न कैबिनेट मिला, न स्वतंत्र प्रभार…

UP Poster War : योगी 2.0 मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सपा का पोस्टर वॉर, न कैबिनेट मिला, न स्वतंत्र प्रभार…

योगी 2.0 सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब यूपी में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बागी विधायकों, जिनको मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिली, उनको लेकर समाजवादी पार्टी के (Samajwadi Party) दफ्तर के बाह पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और पूजा पाल की तस्वीर है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ : योगी 2.0 सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब यूपी में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बागी विधायकों, जिनको मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिली, उनको लेकर समाजवादी पार्टी के (Samajwadi Party) दफ्तर के बाह पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और पूजा पाल की तस्वीर है। पोस्टर में लिखा है कि जो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बागी विधायक हैं, उनका मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिली और अब यह चुनाव भी हारेंगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी की अपील पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- चुनाव खत्म होते ही, ‘संकट’ याद आ गया

कैबिनेट विस्तार पर पोस्टर वॉर

वैसे मनोज पांडे जो कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बागी विधायक हैं, उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिली है और कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया था और तभी से खुल कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की आलोचना करते रहे हैं। पोस्टर में लिखा है कि ना कैबिनेट मिला, ना स्वतंत्र प्रभार, 2027 में होगी सबसे बड़ी हार।

पोस्टर को लेकर क्या बोले योगी सरकार के मंत्री

वहीं इस पोस्टर को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) में स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र सिंह (Minister with Independent Charge, Dr. Somendra Singh) ने कहा कि भले ही इन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई, लेकिन इनको इज्जत के साथ हमने रखा हुआ है और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  को चाहिए कि अपनी पार्टी पर वह ज्यादा फोकस करें। ये लोग बता रहे हैं कि हमने इस मंत्रिमंडल विस्तार में सोशल इंजीनियरिंग की है। हम तो कहते हैं कि यह सोशल इंजीनियरिंग नहीं है, बल्कि यह है सबका साथ सबका विकास। सपा के प्रवक्ता फकरूल हसन चांद (SP Spokesperson Fakhrul Hasan Chand) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के जो विधायक थे, बीजेपी में गए थे, उनका समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बाद में निष्कासन भी कर दिया। इनको बड़ा आस था की मंत्रिमंडल में जगह मिलेगा।

पढ़ें :- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई, कहा-सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...