1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Plane Landing on Road : अमेरिका में विमान की बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग , कई कारें क्षतिग्रस्त

US Plane Landing on Road : अमेरिका में विमान की बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग , कई कारें क्षतिग्रस्त

अमेरिका में व्यस्त ट्रैफिक के बीच एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ये घटना तब हुई  जब एक छोटा विमान सड़क पर दौड़ती कारों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश करता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Plane Landing on Road : अमेरिका में व्यस्त ट्रैफिक के बीच एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ये घटना तब हुई  जब एक छोटा विमान सड़क पर दौड़ती कारों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश करता है। इस घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस का कहना है कि एयरक्राफ्ट में एयरपोर्ट तक पहुंचने की पावर नहीं बची थी, जिसके चलते सड़क पर ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- US War Powers Act : अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप की घेराबंदी के लिए बिछाया ‘कानूनी जाल’, 15 दिनों के अंदर सेना वापस बुलाने के अलावा नहीं बचेगा कोई चारा

लैंडिंग के दौरान एयरक्राफ्ट का दाहिना विंग गाड़ी से टकरा गया। जिससे विमान का फ्यूल टैंक लूज होकर एक SUV के  पिछले हिस्से में घुस गया। विमान की सड़क पर लैंडिंग के चलते सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। काफी देर तक सड़क बंद रही। संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस मामले की जांच कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...