1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-पैसा कमाने का खुला नया रास्‍ता, तिलक लगाकर हर माह करीब 70 हजार रुपये तक की जा सकती है कमाई

Video-पैसा कमाने का खुला नया रास्‍ता, तिलक लगाकर हर माह करीब 70 हजार रुपये तक की जा सकती है कमाई

देश के मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका (Renowned industrialist Harsh Goenka) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्‍स ने कमाई का नया रास्‍ता अनलॉक कर दिया है। इसमें बताया है कि कैसे कोई सिर्फ तिलक लगाकर 70,000 रुपये तक महीना कमा सकता है?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका (Renowned industrialist Harsh Goenka) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्‍स ने कमाई का नया रास्‍ता अनलॉक कर दिया है। इसमें बताया है कि कैसे कोई सिर्फ तिलक लगाकर 70,000 रुपये तक महीना कमा सकता है?

पढ़ें :- दही से बने 'फेश पैक' में तीन चीजों को मिलाकर चेहरे पर करे इस्तेमाल और पाएं त्वचा की रंगत में निखार

हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो अपलोड किया है। इसमें एक युवक धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं को तिलक लगा रहा है। वीडियो में युवक बता रहा है कि ऋषिकेश में श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर कितने रुपये कमाए जा सकते हैं। युवक ने वीडियो में कहा है कि सिर्फ आपको एक पारंपरिक कपड़े पहनने होंगे और लोगों को तिलक लगाने के लिए निकलना होगा। वीडियो में युवक बताता है कि उसे दिन में कोई खास कमाई नहीं होती है, लेकिन शाम को आरती के बाद पूरा सीन बदल जाता है।

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास, बोले-'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा' प्रभुराम जी करेंगे न्‍याय

दिन भर में कितनी हुई कमाई?

वायरल वीडियो (Viral Video) में युवक बताता है कि वह पारंपरिक कपड़े पहनकर ऋषिकेश की गलियों में श्रद्धालुओं के तिलक लगाने निकल पड़ता है। स्‍टार्ट‍िंग में लोग तिलक लगाने से इनकार करते हैं और शुरुआती एक घंटे में वह सिर्फ 20 लोगों को ही तिलक लगा पाता है और इस दौरान वह सिर्फ 50 से 60 रुपये की ही कमाई कर पाता है।

लेकिन इसके बाद वह गंगा आरती (Ganga Aarti) के समय घाट पर चला जाता है और फिर वहां पर एक के बाद कई लोगों को वह तिलक लगाता है। कोई उसे 10 रुपये देता है, तो कोई उे 20 रुपये पे करता है. वहीं कुछ उसे 100 रुपये का भी पेमेंट करते हैं। सिर्फ 3 घंटे में वह करीब 400 लोगों को तिलक लगाता है। इस दौरान उसकी कमाई 2350 रुपये होती है।

एक महीने में जबरदस्‍त कमाई

वीडियो के अंत में युवक ने यह बताया कि तिलक लगाकर महीने में कितनी कमाई की जा सकती है। उसने बताया कि सिर्फ कुछ घंटे हर दिन तिलक लगाकर महीने के करीब 70 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है। इसी वीडियो को हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा कि पैसा कमाने का नया रास्‍ता खुल गया है। अब इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- आसाराम को 'सुप्रीम' झटका, कोर्ट ने कहा केवल उम्र या बीमारी के आधार पर फिलहाल नहीं दी जा सकती जमानत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...