1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-अभिनेता प्रकाश राज का पलटवार, बोले- मोदी जी कृपया अपनी पार्टी को भी देखें, जो क्षेत्रीय दलों को तबाह कर, पीठ में घोंप रही है छुरा

Video-अभिनेता प्रकाश राज का पलटवार, बोले- मोदी जी कृपया अपनी पार्टी को भी देखें, जो क्षेत्रीय दलों को तबाह कर, पीठ में घोंप रही है छुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को कांग्रेस पर अपने सहयोगियों के साथ 'विश्वासघात' करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी (PM Modi)  ने तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) का साथ छोड़ने को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को कांग्रेस पर अपने सहयोगियों के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी (PM Modi)  ने तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) का साथ छोड़ने को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस की पहचान आज एक ‘परजीवी पार्टी’ बन गई है। प्रधानमंत्री ने कहा,कि इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है। इसलिए ही कहते हैं, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।

पढ़ें :- CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…

पीएम मोदी के इसी बयान पर बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी के बयान वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या आप कृपया अपनी पार्टी की तरफ भी देखेंगे, जो सब कुछ तबाह कर रही है। पीठ में छुरा घोंप रही है। प्रकाश राज ने कहा कि आपकी पार्टी क्षेत्रीय पार्टियों को बांट रही है, संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकारों को सत्ता से हटा रही है। सभी भ्रष्ट नेताओं को अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ में डालकर साफ़ कर रही है और बलात्कारियों तथा हत्यारों को माला पहना रही है? बस पूछ रहा हूं।

पढ़ें :- अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था, आज उसी हक को बचाने के लिए फिर लड़ना पड़ रहा है...पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर खरगे का निशाना

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...