1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video-स्वास्थ्य मंत्री के निशांत कुमार को माला पहनाने की होड़ में नेताजी की चोर ने उड़ाई 7 लाख की चेन,पुलिस ने दर्ज किया मामला

Video-स्वास्थ्य मंत्री के निशांत कुमार को माला पहनाने की होड़ में नेताजी की चोर ने उड़ाई 7 लाख की चेन,पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिहार सरकार (Government of Bihar) में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Health Minister Nishant Kumar) के मुजफ्फरपुर आगमन के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए आयोजित समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता के गले से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन उड़ा ली।

By santosh singh 
Updated Date

मुजफ्फरपुर । बिहार सरकार (Government of Bihar) में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Health Minister Nishant Kumar) के मुजफ्फरपुर आगमन के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) के स्वागत के लिए आयोजित समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता के गले से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन उड़ा ली। इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना के बाद राजनीतिक गलियारों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- बक्सर के सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, दो शिक्षक निलंबित; हेडमास्टर गिरफ्तार

माला पहनाने की होड़ में चेन हुई गायब

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक की है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर जेडीयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी। सकरी चौक पर मंत्री का काफिला रुकते ही कार्यकर्ताओं में फूल-माला पहनाने और बुके देने की होड़ मच गई थी।

इसी दौरान कुढ़नी प्रखंड (Kurdhani Block) के लदौरा निवासी एवं जेडीयू नेता राजेश मंडल (JDU leader Rajesh Mandal) भी स्वास्थ्य मंत्री को माला पहनाने के लिए भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़े। पीड़ित नेता राजेश मंडल (Rajesh Mandal) ने बताया कि जब वह मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) को माला पहना रहे थे, तब उसी आपाधापी और भारी भीड़ के बीच अचानक उनके गले से सोने की भारी चेन गायब हो गई।

पढ़ें :- अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

भीड़ छंटी तो गले पर हाथ गया, उड़ गए होश

मामले में जेडीयू नेता राजेश मंडल के अनुसार, चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये है। स्वागत समारोह खत्म होने और भीड़ कम होने के बाद जब उनका ध्यान अपने गले पर गया तो उनके होश उड़ गए। इस मामले में उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अन्य स्थानीय नेताओं और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी।

इस मामले को लेकर जेडीयू नेता राजेश मंडल द्वारा तुर्की थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गई है। आवेदन में बताया गया कि मंत्री जी को माला पहनाने के क्रम में ही किसी ने उनके गले से चेन खींच ली या फिर वह भीड़ के धक्के से टूटकर गिर गई, इसकी उन्हें सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन स्वागत समारोह के दौरान ही यह घटना हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पूरे मामले में तुर्की थाना के थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर सेंटू कुमार ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने बताया कि जेडीयू नेता राजेश मंडल द्वारा चेन चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है।

पढ़ें :- Khan Sir Coaching Row : रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, खान सर कोचिंग विवाद में FIR के बाद था फरार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...