1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Video- BJP MLA अरविंद पांडे पर जमीन कब्जा का लगा गंभीर आरोप, पीड़ित ने धामी से लगाई गुहार, नहीं मिला न्याय तो सामूहिक आत्मदाह

Video- BJP MLA अरविंद पांडे पर जमीन कब्जा का लगा गंभीर आरोप, पीड़ित ने धामी से लगाई गुहार, नहीं मिला न्याय तो सामूहिक आत्मदाह

उत्तराखंड में एक किसान महिला ने बीजेपी विधायक अरविंद पांडे (BJP MLA Arvind Pandey) के तरफ से जमीन कब्जा किए जाने के मामले में सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। न्याय की आस में भटक रही बुजुर्ग महिला और उनके पुत्र ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और चेतावनी भरा वीडियो जारी कर क्षेत्र में उत्तराखंड की धामी सरकार में हड़कंप मचा दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तराखंड में एक किसान महिला ने बीजेपी विधायक अरविंद पांडे (BJP MLA Arvind Pandey) के तरफ से जमीन कब्जा किए जाने के मामले में सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। न्याय की आस में भटक रही बुजुर्ग महिला और उनके पुत्र ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और चेतावनी भरा वीडियो जारी कर क्षेत्र में उत्तराखंड की धामी सरकार में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में पीड़ित परिवार ने गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई के आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित

पीड़ित किसान सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि BJP विधायक अरविंद पांडे ने हमारा जमीन कब्ज़ा कर लिया है, मैं न्याय के लिए दर दर भटक रहा हूं। अगर धामी सरकार ने हमें न्याय नहीं दिलाया तो हम आत्महत्या करेंगे। खुद पीड़ित किसान और उसकी मां BJP विधायक पर आरोप लगा रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी में कोई गुंडा-माफिया किसी प्रॉपर्टी पर नहीं कर सकता कब्जा, अगर करेगा तो उसके बाप-दादा की कमाई भी जब्त कर बनेंगे गरीबों के आशियाने: योगी

पीड़ित किसान की मां का कहना है कि पहले तो बीजेपी विधायक ने जबरन हमारी जमीन कब्जा ली और अब हमारे बेटे को मारने की धमकियां भी मिल रहीं हैं। बता दें कि अरविंद पांडे उत्तराखण्ड के गदरपुर से विधायक हैं। बताते चलें कि अरविंद पांडे उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से पांच बार के विधायक हैं। वे पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं (शिक्षा, खेल, पंचायती राज आदि विभाग) और RSS-BJP के मजबूत कार्यकर्ता माने जाते हैं। आधिकारिक बयान में विधायक या सरकार की तरफ से स्पष्ट खंडन या पुष्टि नहीं मिली है। ऐसे में इस मामले की भी स्वतंत्र जांच जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...