1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नाव पलटी, 80 लोग सवार थे, 77 लोग रेस्क्यू, तीन लापता

Video-मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नाव पलटी, 80 लोग सवार थे, 77 लोग रेस्क्यू, तीन लापता

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया (Mumbai Gateway of India)  से एलिफेंटा (Elephanta) जा रही नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव में 80 यात्री सवार थे। घटना 3 बजकर 55 मिनट पर हुई। हादसे के बाद 77 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। तीन लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया (Mumbai Gateway of India)  से एलिफेंटा (Elephanta) जा रही नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव में 80 यात्री सवार थे। घटना 3 बजकर 55 मिनट पर हुई। हादसे के बाद 77 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। तीन लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: थाई अधिकारियों ने लूथरा भाइयों को किया डिपोर्ट, कुछ घंटों में भारत पहुंचेंगे गोवा नाइटक्लब हादसे के आरोपी

कोस्ट गार्ड और मरीन पुलिस के को-ऑर्डिनेशन से नौसेना की ओर से बचाव अभियान शुरू किया गया। नेवी की 11 नावें, मरीन पुलिस की 03 नावें और कोस्ट गार्ड की 01 वोट जल क्षेत्र में तैनात हैं। इसके अलावा 04 हेलीकॉप्टर भी इस काम में जुटे हुए हैं। चश्मीदों ने बताया कि एक छोटी नाव जो तेज रफ्तार में थी वो टकरा गई जिससे दुर्घटनाग्रस्त नाव में पानी भरने लगा और वो डूब गई।

पढ़ें :- 'दिल्ली की जहरीली हवा से बचकर...' ब्रिटेन-कनाडा और सिंगापुर ने अपने टूरिस्ट्स को जारी की एडवाइजरी

राहत और बचाव कार्य जारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौका मुंबई के पास ‘एलीफेंटा’ द्वीप की ओर जा रही थी, लेकिन उरण के पास यह पलट गई। नाव हादसे के बाद नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। डूबने वाली बोट का नाम नीलकमल है।

हम जिला और पुलिस प्रशासन से लगातार संपर्क में : मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”सूचना मिली कि एलीफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। तत्काल सहायता के लिए नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह, पुलिस टीमों की नौकाएं भेजी गई हैं। हम जिला एवं पुलिस प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं, सौभाग्य से अधिकांश नागरिकों को बचा लिया गया है। हालांकि, बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिला प्रशासन को उन सभी प्रणालियों को बचाव कार्य में लगाने के आदेश दिए गए हैं।

पढ़ें :- WWE icon John Cena ने लिया सन्यास, बॉलीवुड अ​भिनेता रणदीप हुड्डा ने लिखा दिल छू लेना वाला नोट

नाव हादसे पर आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?

मुंबई नाव दुर्घटना को लेकर शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि जानकारी के मुताबिक, एक नाव पलट गई है. नाव पर करीब 30-35 लोग सवार थे। हमने इस मुद्दे को सदन में उठाया। सीएम ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। हमें उम्मीद है कि हर कोई सुरक्षित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...