हरियाणा के हांसी फव्वारा चौक (Hansi Favvara Chowk) पर एक जिम संचालक (Gym Owner) की सरेआम हमलावर ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। हमलावर आया ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जिम संचालक (Gym Owner) ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी।
हांसी। हरियाणा के हांसी फव्वारा चौक (Hansi Favvara Chowk) पर एक जिम संचालक (Gym Owner) की सरेआम हमलावर ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। हमलावर आया ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जिम संचालक (Gym Owner) ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी।
हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक (Gym Owner) की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है। घटना के समय जिम संचालक कपिल (Gym owner Kapil) चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।
State of law and order in Haryana.
Gym owner shot dead. https://t.co/ueG4d5phvU— Man Aman Singh Chhina (@manaman_chhina) June 11, 2026
फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नामक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
वहीं, एसपी विनोद कुमार (SP Vinod Kumar) घटनास्थल पर पहुंचे व निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। एसपी ने कहा कि हरि बॉक्सर के एंगल के आधार पर छानबीन की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष, गहन एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। एसपी ने सीन ऑफ क्राइम टीम को घटनास्थल से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने के निर्देश दिए।
सीसीटीवी में आरोपी कैद
वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
कपिल ने कुछ दिन पहले की थी लव मैरिज
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कपिल मूल रूप से जींद के गांव दलम वाला का रहने वाला है। काफी साल से हांसी में जिम चला रहा है। मृतक की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल है।
हरी बाॅक्सर ने ली जिम्मेदारी
जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में हरी बॉक्सर की एक ऑडियो भी सामने आई है। इसमें कहा जा रहा है कि कपिल को समझाया था। दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी हरी बॉक्सर ने ली है। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती दी है।