यूपी के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा हटाए जाने से बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर (Kabulpur Village) में तनाव की स्थिति बन गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन लोगों ने चंदा इकट्ठा कर प्रतिमा स्थापित की थी।
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा हटाए जाने से बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर (Kabulpur Village) में तनाव की स्थिति बन गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन लोगों ने चंदा इकट्ठा कर प्रतिमा स्थापित की थी। सोमवार की रात पुलिस-प्रशासन ने प्रतिमा हटवा दी। आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) पर मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो प्रतिमा वहां नहीं थी, जिससे आक्रोश फैल गया।
गांव के सर्वेश, दीपक, गौरव, रामपाल, राजपाल, संतोष कुमार, कालीचरन, रूपलाल, रामबहादुर, लाल बहादुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर प्रतिमा रखी गई थी, वह फर्द में आंबेडकर पार्क (Ambedkar Park) के रूप में दर्ज है। प्रतिमा सोमवार दोपहर रखी गई थी। आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को उसका अनावरण होना था। इससे पहले ही सोमवार रात करीब 12 प्रतिमा हटवा दी गई। इससे समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ विधि भूषण मौर्य (CO Vidhi Bhushan Maurya) भी रात में ही गांव पहुंचे थे। सुबह से काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
बिना अनुमति लगाई थी प्रतिमा, ग्रामीणों ने खुद हटाई
प्रशासन का कहना है कि ग्रामीणों ने प्रतिमा बिना अनुमति के स्थापित की थी। इस वजह से खुद ही हटा ली। एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय (SDM Bisalpur, Nagendra Pandey) ने बताया कि ग्रामीणों ने बिना किसी अनुमति के ही प्रतिमा लगा दी थी। जब उन्हें इसका अहसास हुआ तो खुद ही हटा ली। अब ग्रामीण, अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र देंगे।