1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: पुलिस वैन में घुस कर बंदर ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ कर दी ऐसी हरकत जिसे देख रोक नहीं पाएंगे आप अपनी हंसी

Viral Video: पुलिस वैन में घुस कर बंदर ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ कर दी ऐसी हरकत जिसे देख रोक नहीं पाएंगे आप अपनी हंसी

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिला पुलिसकर्मियों को लंगूर बंदर पुलिस वैन में घुस कर परेशान करता नजर आ रहा है। वहीं वीडियो में वहां मौजूद पुलिस कर्मी हंसते नजर आ रहे हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिला पुलिसकर्मियों को लंगूर बंदर पुलिस वैन में घुस कर परेशान करता नजर आ रहा है। वहीं वीडियो में वहां मौजूद पुलिस कर्मी हंस रहे हैं और बीच बीच में बंदर को बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो तरह तरह के कैप्शन और कमेंट के साथ वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- मानुष शाह और दीया चिताले ने रचा इतिहास, China Smash के सेमीफाइनल में एंट्री

जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है दो महिला पुलिसकर्मी पुलिस वैन में बैठी है। इसी बीच एक लंगूर बंदर वैन में घुस आता है और परेशान करने लगता है। लंगूर बंदर एक महिला पुलिसकर्मी को ज्यादा ही परेशान करता नजर आ रहा है। कभी लंगूर महिला के बाल पकड़ा है तो कभी हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगता है। इस बीच महिला पुलिसकर्मी बचने की कोशिश करती नजर आ रही है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स के चयन में घपलेबाजी के आरोप, भारतीय दल की विदाई से पहले कई पैरा-शूटर्स ने किया विरोध प्रदर्शन

वहीं गाड़ी के आस पास मौजूद पुलिसकर्मी लंगूर बंदर की इस तरह की हरकत को देखकर हंसते नजर आ रहे है। बार बार लंगूर को गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश भी करते नजर आ रहे हैं।

लंगूर बंदर काफी देर तक महिला पुलिसकर्मी को तंग करता रहता है। इतने में एक अन्य महिला पुलिसकर्मी गाड़ी से बाहर निकल जाती है। थोड़ी देर के बाद लंगूर बंदर भी गाड़ी से बाहर निकल जाता है। वीडियो कहां का है और कब का है पता नहीं चल पाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...