1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: नदी में तैरती लाश समझ पुलिसकर्मी ने जैसे ही पानी से बाहर निकालने के लिए पकड़ा हाथ, उठ कर बैठ गया आदमी

Viral Video: नदी में तैरती लाश समझ पुलिसकर्मी ने जैसे ही पानी से बाहर निकालने के लिए पकड़ा हाथ, उठ कर बैठ गया आदमी

चिलचिलाती धूप औऱ तपती गर्मी ने लोगो का जीना बेहाल कर रखा है। गर्मी से बचने के लिए कुछ अपने घर में कैद होकर रह गए है तो कुछ ठंड की तलाश में। लेकिन एक शख्स को गर्मी से बचने के लिए जो किया लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चिलचिलाती धूप औऱ तपती गर्मी ने लोगो का जीना बेहाल कर रखा है। गर्मी से बचने के लिए कुछ अपने घर में कैद होकर रह गए है तो कुछ ठंड की तलाश में। लेकिन एक शख्स को गर्मी से बचने के लिए जो किया लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

दरअसल शख्स गर्मी से परेशान हो गया। राहत पाने के लिए उसने तालाब में छलांग लगा दी। घंटो एक ही करवट बिना हिले नदी के पानी का आनंद ले रहा है। पुलिस ने लाश समझ कर उस शख्स को बाहर निकालने की जैसे ही हाथ बढ़ाया वह उठ बैठा। जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा।

पढ़ें :- भाजपा सरकार आने वाले दिनों में सांस लेने पर भी लगाएगी टैक्स : इमरान प्रतापगढ़ी

वीडियो में नजर आ रहा है कि नदी में एक शख्स पानी में ऊपर ऐसा लेटा हुआ है मानों बेजान शरीर हो या लाश हो। उतने में पुलिसकर्मी उसे हाथ पकड़ कर बाहर निकालने की कोशिश करता है। वैसे वह व्यक्ति उठ कर बैठ जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो तमिलाडु के हनुमानकोंडा का बताया जा रहा है। यहां रेड्डीपुरम थाना क्षेत्र में पुलिस को कॉल आया कि तालाब में सुबह से एक आदमी की लाश तैर रही है। आनन फानन में पुलिस तालाब के पास पहुंची। एक पुलिसकर्मी तालाब के किनारे तैर रही लाश को जैसे ही बाहर निकालने की कोशिश करता है वैसे ही वह उठ कर बैठ जाता है। इसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...