1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: बर्तनों की तरह देशी कट्टों को साफ करती महिला का वीडियो वायरल, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Viral video: बर्तनों की तरह देशी कट्टों को साफ करती महिला का वीडियो वायरल, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला कढ़ाई में पानी भर कर देशी कट्टे को एसे धो रही हैं मानों बर्तन धो रही हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो एमपी के मुरैना जिले के पोरसा तहसील क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा गांव का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कढ़ाई में पानी भर कर देशी कट्टे को ऐसे धो रही हैं मानों बर्तन धो रही हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो एमपी के मुरैना जिले के पोरसा तहसील क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा गांव का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

यहां के रहने वाली एक महिला चार अवैध हथियारों को बर्तनों की तरह साफ करती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शक्ति कपूर और बिहारी लाल सखबार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने अवैध हथियारों बनाने वाली सामग्री को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग काफी समय से हथियार बनाने का काम कर रहे थे।

पढ़ें :- सरदार पटेल ने कम्युनल फोर्स RSS को बैन किया था, हमारे देश को कम्युनल फोर्सेज से सबसे बड़ा खतरा : अखिलेश यादव

जैसा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शक्ति कपूर की पत्नी अपने घर में देसी कट्टों को साफ करने का काम कर रही है। मुरैना जिले के महुआ थाना पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फिलहाल, पुलिस शक्तिकपूर से कर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि अवैध हथियार निर्माण कर कहां-कहां इसकी बिक्री करता है। इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन जुड़ा है।फिलहाल सोशल मीडिया में बर्तनों की तरह देशी कट्टे को साफ करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...