1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. WatchViral Video: बाइक में खत्म हुआ पेट्रोल तो घोड़े पर सवार होकर फूड डिलीवरी करने पहुंचा जोमैटो ब्वॉय

WatchViral Video: बाइक में खत्म हुआ पेट्रोल तो घोड़े पर सवार होकर फूड डिलीवरी करने पहुंचा जोमैटो ब्वॉय

हिट एंड रन कानून के विरोध में देश भर में बस और ट्रक ड्राईवरों की हड़ताल का ऐसा असर देखने को मिला जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल तेलंगाना में जोमैटो ब्वॉय की बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर वह फूड डिलीवरी करने घोड़े से जा पहुंचा। जिसे देख सब हैरान रह गए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हिट एंड रन कानून के विरोध में देश भर में बस और ट्रक ड्राईवरों की हड़ताल का ऐसा असर देखने को मिला जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल तेलंगाना में जोमैटो ब्वॉय की बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर वह फूड डिलीवरी करने घोड़े से जा पहुंचा। जिसे देख सब हैरान रह गए।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

हड़ताल की वजह से पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भराने के लिए लंबी लंबी लाईनें लगी थी।इस दौरान तेलंगाना के हैदराबाद में जोमैटो ब्वॉय घोड़े पर सवार होकर सड़को पर दौड़ता नजर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिलीवरी ब्वॉय की बाइक में पेट्रोल खत्म होने की वजह से उसने बाइक को वहीं छोड़ दिया और एक घोड़े पर सवार होकर ऑर्डर डिलीवर करने के लिए निकल पड़ा।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

सोशल मीडिया में वायरल यह वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद स्थित चंचलगुड़ा का है। वीडियो में एक युवक घोड़े पर नजर आ रहा है। वीडियो में युवक ने जोमेटो की टीशर्ट और पीठ पर जोमैटो का डिलीवरी बैग भी लिया हुआ है। जिन रास्तों से वह जोमैटो ब्वॉय निकला उसी ने उनका वीडियो बनाना शुरु कर दिया।

जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि वीडियो में युवक किसी से कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिला। मैं पिछले तीन घंटे से लाइन पर खड़ा रहा लेकिन पेट्रोल वहीं मिला। ऑर्डर डिलीवर करना था इसलिए मैं घोड़े पर सवार होकर जा रहा है। किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...