1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पूरा पावर लगाएगा: पवन सिंह

मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पूरा पावर लगाएगा: पवन सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आज बिहार में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। मंगलवार को भोजपुरी पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आज बिहार में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। मंगलवार को भोजपुरी पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद एक बार पवन सिंह की भाजपा में वापसी हो गयी है।

पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

इस मुलाकात की तस्वीर को पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा कि, जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पे आज ई फोटो देख के सांप लोट रहा होगा। लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक दूसरे से दूर रह सकते है। आज हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी और माननीय हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, उपेंद्र कुशवाहा जी से मुलाक़ात हुई और उन्होंने दिल से आशीर्वाद दिया। मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पवन पूरा पावर लगाएगा।

कुशवाहा और पवन सिंह के बीच नाराजगी हुई दूर
बता दें कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा की मौजूदगी में पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के साथ यह साफ हो गया है कि कुशवाहा के मन में पवन सिंह को लेकर जो नाराजगी थी, वह दूर हो गई है।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...