1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने थाने के अंदर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या,नहीं मिला सुसाइड नोट

दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने थाने के अंदर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या,नहीं मिला सुसाइड नोट

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन (Madhu Vihar Police Station) के अंदर सोमवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Delhi Police Sub-Inspector committed suicide) कर ली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन (Madhu Vihar Police Station) के अंदर सोमवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Delhi Police Sub-Inspector committed suicide) कर ली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

2019 बैच के अधिकारी थे सोमेश मीणा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान सोमेश मीणा (Somesh Meena) के रूप में हुई है। सोमेश मीणा (Somesh Meena) 2019 बैच के दिल्ली पुलिस के अधिकारी थे।

थाने के अंदर दोपहर की घटना

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है। सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा (Somesh Meena) मधु विहार थाने (Madhu Vihar Police Station) के अंदर ही मौजूद थे, तभी उन्होंने अचानक अपनी सर्विस गन निकाली और खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक सोमेश मीणा (Somesh Meena)  की मौत हो चुकी थी।

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

जांच में जुटी फोरेंसिक और क्राइम टीम

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मधु विहार थाने (Madhu Vihar Police Station) पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) मिला है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोमेश मीणा (Somesh Meena)  ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और उनके सहकर्मियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...