1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बर्थ पर सो रही युवती को जीआरपी के जवान ने किया बेड टच, अधिकारियों ने किया संस्पेंड

बर्थ पर सो रही युवती को जीआरपी के जवान ने किया बेड टच, अधिकारियों ने किया संस्पेंड

सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन अब वर्दीधारी ही सरकार की इस मेहनत पर पानी फेर रही है। ट्रेनों में सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान चलते है, जिससे वह यात्रियों की सुरक्षा कर सके। लेकिन प्रयागराज एक्सप्रेस में जो देखने को मिला उसने वर्दी को शर्मशार कर दिया।

By Satish Singh 
Updated Date

प्रयागराज। सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन अब वर्दीधारी ही सरकार की इस मेहनत पर पानी फेर रही है। ट्रेनों में सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान चलते है, जिससे वह यात्रियों की सुरक्षा कर सके। लेकिन प्रयागराज एक्सप्रेस में जो देखने को मिला उसने वर्दी को शर्मशार कर दिया। जीआरपी के एक सिपाही ने बर्थ पर सो रही युवती को गलत तरीके से टच किया। युवती के जागने पर सिपाही हाथ जोड़ कर माफी मांगने लगा, लेकिन युवती ने सिपाही की शिकायत कर दी। मामला संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने सिपाही को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है। सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सिपाही युवती से हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है।
प्रयागराज एक्‍सप्रेस में सफर कर रही एक युवती ने बताया कि वह रात के समय अपने बर्थ पर सो रही थी। इस दौरान जीआरपी के सिपाही आशीष गुप्ता उसे गलत तरीके से टच कर रहा था, जिससे युवती की नींद खुल गई। जागने पर युवती ने सिपाही का वीडियो बना लिया। मनचले सिपाही की वीडियो बनाने के बाद युवती ने रेलवे हेल्‍पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी। जीआरपी के अधिकारियों ने सिपाही को सस्‍पेंड कर दिया। बता दें कि यह मामला 13 अगस्‍त रात की बताई जा रही है। प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा प्रयागराज एक्‍सप्रेस से दिल्‍ली जा रही थी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

 

पढ़ें :- Writer Connect India का ‘Writer Youth Parliament 2026’ भव्य आयोजन, युवाओं ने ‘शिक्षा और AI’ पर रखी बेबाक राय

हाथ जोड़ कर माफी मांगता रहा सिपाही

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सिपाही हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि सिपाही हाथ जोड़कर वीनती कर रहा है कि युवती उसका वीडियो न बनाए। वह कहता है कि उसकी नौकरी चली जाएगी। इस पर लड़की बोलती है कि मैं क्‍या करूं तुम्‍हारी नौकरी चली जाएगी तो। एक अन्‍य युवती की आवाज भी सुनाई पड़ रही है। युवती सिपाही से कहती है ये बताओ तुम्‍हारे ऊपर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी है तो तुम ही उनको गलत तरीके से छू रहे हो। वीडियो में सिपाही लगातार युवतियों से माफी मांगता दिख रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...