1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पार्लियामेंट के पास शख्‍स ने खुद को किया आग के हवाले, पुलिस के भी उड़े होश

पार्लियामेंट के पास शख्‍स ने खुद को किया आग के हवाले, पुलिस के भी उड़े होश

देश की राजधानी दिल्‍ली में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना हुई है। संसद के समाने एक शख्‍स ने खुद को आग के हवाले कर दिया। दिल्‍ली पुलिस (Delhi Police) के जवानों ने पीड़ित को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। संसद का शीतकालीन सत्र कुछ दिनों पहले ही समाप्‍त हुआ है। उसके बाद यह घटना सामने आई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना हुई है। संसद के समाने एक शख्‍स ने खुद को आग के हवाले कर दिया। दिल्‍ली पुलिस (Delhi Police) के जवानों ने पीड़ित को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। संसद का शीतकालीन सत्र कुछ दिनों पहले ही समाप्‍त हुआ है। उसके बाद यह घटना सामने आई है। उसे आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) ले जाया गया है।

पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता

दिल्‍ली पुलिस (Delhi Police) की टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि शख्‍स ने आत्‍मदाह क्‍यों किया, इसके पीछे की वजह क्‍या है? फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संसद का इलाका सुरक्षा के लिहाज काफी संवेदनशील है, इसके बावजूद खुद को आग के हवाले करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

दिल्ली पुलिस को शुरुआती जांच में घटनास्थल के पास से पेट्रोल बरामद हुआ है, जिससे यह साफ होता है कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शख्स के आत्मदाह के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...