1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर, कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस ने 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर, कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस ने 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (TV serial 'Pavitra Rishta') फेम मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे (Marathi Actress Priya Marathe) का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन  और  लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (TV serial ‘Pavitra Rishta’) फेम मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे (Marathi Actress Priya Marathe) का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री ने मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर 31 अगस्त 2025 की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल

प्रिया मराठे (Priya Marathe)  ने कई मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने कुछ हिंदी टेलीविजन शोज भी किए थे, जिसमें वो ‘पवित्र रिश्ता’ में अपनी भूमिका से घर-घर में मशहूर हो गईं थीं। एक्ट्रेस ने इस सीरियल में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की बहन का किरदार निभाया था, जिनका नाम वर्षा देशपांडे था।

प्रिया मराठे को  शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था

प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। पढ़ाई-लिखाई भी यहीं पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का सपना देखा। कॉलेज खत्म होते ही उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और मराठी धारावाहिक ‘या सुखानोया’ और ‘चार दिवस सासुचे’ से अपना सफर शुरू किया।

प्रिया मराठे (Priya Marathe) को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। एक्ट्रेस को इन शोज में भी उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘उतरन’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘भागे रे मन’ जैसे शो किए थे।

पढ़ें :- Koffee With Karan Season 9 : करण के शो के पहले मेहमान बने भाईजान सलमान, पूछा ऐसा सवाल शर्म से हुए पानी-पानी, यहां देखें प्रोमो

प्रिया मराठे के व्यक्तिगत जीवन पर एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Marathe (@priyamarathe)

पढ़ें :- अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने रचा इतिहास? 11वें दिन कमाई में 'हनुमान अंश' को दी मात

प्रिया मराठे ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री में एक सपोर्टिव कपल के रूप में जाना जाता था। उनकी हंसी-मजाक से भरी कॉमिक टाइमिंग, गंभीर भूमिकाओं में सहजता और मराठी और हिंदी टीवी सीरियल्स में किए गए यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ने 11 अगस्त 2024 इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। प्रिया मराठे का इस तरह दुनिया से विदा लेना मनोरंजन जगत के लिए गहरा सदमा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग, गंभीर भूमिकाओं में सहजता और मराठी-हिंदी टीवी सीरियल्स में निभाए गए यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...