1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America air crash : कोलोराडो हवाई अड्डे पर उतरते समय दो छोटे विमान आपस में टकराए  ,  1 की मौत

America air crash : कोलोराडो हवाई अड्डे पर उतरते समय दो छोटे विमान आपस में टकराए  ,  1 की मौत

कोलोराडो हवाई अड्डे (Colorado Airport) पर दो छोटे विमानों के बीच उस समय टक्कर हो गई जब दोनों पायलट लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America air crash : अमेरिका के कोलोराडो हवाई अड्डे (Colorado Airport) पर दो छोटे विमानों के बीच उस समय टक्कर हो गई जब दोनों पायलट लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य यात्री घायल हो गए। खबरों के अनुसार, संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार, रविवार को फोर्ट मॉर्गन म्युनिसिपल हवाई अड्डे (Fort Morgan Municipal Airport) पर एक ही समय पर लैंडिंग की कोशिश कर रहे दो छोटे विमानों – एक सेसना 172 और एक एक्स्ट्रा ईए-300, जिनमें दो-दो लोग सवार थे। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विमान में सवार एक अन्य यात्री को पास के अस्पताल ले जाया गया।

पढ़ें :- Bangladesh Bus Accident : पद्मा नदी में सवारियों से भरी बस गिरने से 23 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एमसीएसओ के अधिकारियों ने कहा, “हम इस दुखद घटना में पीड़ित के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

 

 

 

पढ़ें :- 'नारायण मूर्ति' की कंपनी 'इंफोसिस' ने दो अमेरिकी कंपनियों का किया अधिग्रहण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...