अमेरिका की एआई कंपनी Anthropic ने अपना नया टूल “Claude Code Security” लॉन्च किया है। लांंच के बाद ही इसका असर शेयर बाजार में दिखा।
Anthropic Cloud Code Security : अमेरिका की एआई कंपनी Anthropic ने अपना नया टूल “Claude Code Security” लॉन्च किया है। लांंच के बाद ही इसका असर शेयर बाजार में दिखा। साइबर सुरक्षा समाधान क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है, क्योंकि अमेरिका स्थित एक एआई कंपनी, एंथ्रोपिक पीबीसी ने एक ऐसा टूल लॉन्च किया है जो संभावित सॉफ्टवेयर कमजोरियों को स्वचालित रूप से खोजकर उन्हें ठीक कर सकता है। खबरों के अनुसार, निवेशकों को लगा कि अगर एआई खुद ही सॉफ्टवेयर की कमियां पकड़कर ठीक करने लगेगा, तो पारंपरिक सिक्योरिटी कंपनियों का काम कम हो सकता है। यही डर शेयर बाजार में दिखा। खबरों के अनुसार, JFrog के शेयर करीब 24% टूट गए। CrowdStrike में लगभग 8% गिरावट आई। Okta और GitLab के शेयर भी 8–9% तक नीचे चले गए। इसके अलावा Palo Alto Networks, Zscaler और Rubrik Inc जैसी बड़ी कंपनियों को भी झटका लगा। इसी तरह, ज़स्केलर, रूब्रिक इंक और पालो अल्टो नेटवर्क्स के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
Claude Code Security, Anthropic के वेब प्लेटफॉर्म Claude Code में जोड़ी गई एक नई क्षमता है। कंपनी ने बताया कि फिलहाल इसे सीमित रिसर्च प्रीव्यू के रूप में लॉन्च किया गया है। यह टूल सॉफ्टवेयर कोडबेस (software codebase) को स्कैन करता है और संभावित सुरक्षा खामियों की पहचान करता है। इसके बाद यह उन कमजोरियों को ठीक करने के लिए सटीक सॉफ्टवेयर पैच सुझाता है, जिन्हें इंसानी टीम रिव्यू कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह टूल उन सिक्योरिटी समस्याओं को भी पकड़ सकता है जिन्हें पारंपरिक तरीके अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।