1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी,संजू सैमसन और ईशान किशन भी शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी,संजू सैमसन और ईशान किशन भी शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ही कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ही कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में होंगे।

पढ़ें :- Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए चेपॉक में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! 15 वर्षीय खिलाड़ी ने फैंस को नहीं किया निराश

इनकी टीम में वापसी

पढ़ें :- BCCI ने खत्‍म किया रोहित शर्मा के भविष्‍य पर सस्‍पेंस, वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 में धमाल मचाते दिखेंगे 'हिटमैन'

भारतीय टीम (Indian Team) में 7 खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इनमें जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं।

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा रहे 8 प्लेयर्स को बाहर किया गया है। इनमें रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर के नाम हैं।

4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर

जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये सभी चोट से वापसी कर रहे हैं।

बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। रेड्‌डी, सुंदर और राणा भी टीम से बाहर चल रहे हैं।

पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद

भारत की टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर ) ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्‌डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*।

अफगानिस्तान पहले ही टीम जारी कर चुका

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई।

रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई।

पढ़ें :- Duleep Trophy : दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन, डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 92 व 40 रनों की पारी खेली
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...