1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of black pepper water: शुगर कंट्रोल करने से लेकर दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है काली मिर्च का पानी, औऱ भी हैं कई फायदे

Benefits of black pepper water: शुगर कंट्रोल करने से लेकर दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है काली मिर्च का पानी, औऱ भी हैं कई फायदे

भारतीय पकवानों में इस्तेमाल होने वाले मसालों की अपनी अलग अलग खासियत होती है। हर मसाला कहीं न कहीं सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा ही एक मसाला है काली मिर्च। एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर काली मिर्च का सेवन शरीर को तमाम बीमारियों से बचा कर रखता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भारतीय पकवानों में इस्तेमाल होने वाले मसालों की अपनी अलग अलग खासियत होती है। हर मसाला कहीं न कहीं सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा ही एक मसाला है काली मिर्च। एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर काली मिर्च का सेवन शरीर को तमाम बीमारियों से बचा कर रखता है। काली मिर्च के साथ साथ काली मिर्च का पानी पीने के भी कई फायदे होते हैं।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

अगर डायबिटीज के मरीज है तों काली मिर्च का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। क्योंकि काली मिर्च के पानी शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को घटाता है। जिससे ब्लड शुगर कम होती है।

इसके अलावा काली मिर्च का पानी दिल की सेहत का भी खास ख्याल रखता है। काली मिर्च में मौजूद तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।

इतना ही नहीं काली मिर्च का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होताहै। काली मिर्च का पानी पीने से शरीर में विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही पाचन बेहतर करता है। जिससे पेट में होने वाली समस्याएं जैसे गैस, कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है। साथ ही काली मिर्च का पानी शरीर की इम्यूनिटी बेहतर करने में मदद करता है और ब्रेन की फंक्शनिंग को भी बेहतर करता है।

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...