1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Parijat leaves: परिजात की पत्तियों की चाय जोड़ो के दर्द में पहुंचाती है आराम

Benefits of Parijat leaves: परिजात की पत्तियों की चाय जोड़ो के दर्द में पहुंचाती है आराम

पूजा में इस्तेमाल होने वाले परिजात के फूलों को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। लाल और नारंगी रंग के छोटे छोटे ये फूल बेहद खूबसूरत होते है। आयुर्वेद में परिजात के पौधे की मदद से तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के तरीके बताए गए है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Parijat leaves:  पूजा में इस्तेमाल होने वाले परिजात के फूलों को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। लाल और नारंगी रंग के छोटे छोटे ये फूल बेहद खूबसूरत होते है। आयुर्वेद में परिजात के पौधे की मदद से तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के तरीके बताए गए है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

टायफाइड होने पर जोड़ो में होने वाले गंभीर दर्द में परिजात की पत्तियों का सेवन फायदेमंद होता है। जोड़ो के दर्द में परिजात की पत्तियों (Parijat leaves) की चाय बना कर पीने से राहत मिलती है।

इसके अलावा सर्दी जुकाम , बुखार और अस्थमा में भी परिजात की पत्तियां  (Parijat leaves) फायदेमंद होती है। परिजात की पत्तियों की चाय पीना भी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए परिजात के पत्तियों को धोकर साफ कर लें।

दस पंद्रह पत्तियो को मिक्सी में पीस लें। अब एक लीटर पानी में पीसी हुई पत्तियों को उबाल लें। मीडियम आंच पर पंद्रह मिनट तक उबालने के बाद जब पानी एक कप रह जाए तो इसे चाय की तरह पी लें।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...